भारी बारिश का असर ,पांच राज मार्ग सहित 23 मार्ग अवरूद्ध इस जनपद के लिए जारी हुई चेतावनी।।

नैनीताल जनपद में ऑरेंज अलर्ट के बाद हुई भारी बारिश के बीच पांच राजमार्ग सहित 18 ग्रामीण मार्गो में मलवा और भूस्खलन के चलते बाधित हुए हैं जिसमें पतलिया-ज्योसुड़ा मोटर मार्ग,खनस्यू-टांडा मोटर मार्ग, पदमपुरी-हैड़ाखान मोटर मार्ग,खुटानी-भवाली-धानाचुली मोटर मार्ग तल्लीपाली- मल्लीपाली -सूखा बिदारी मोटर मार्ग,गर्जिया (घुघतीधार)- बेतालघाट-खैरना मोटर मार्ग,नथुवाखान-जौरासी-हरतोला मोटर मार्गरानीबाग-भीमताल- खुटानी – पदमपुरी मोटर मार्ग, अलचौना-ताड़ा मोटर मार्ग,नैनी वैण्ड-सेनिटोरियम-तिरछा खेत मोटर मार्ग,पहरीदार सुरंग मोटर मार्ग इलाइजार चमोली मोटर मार्ग, ढोलीगाँव-कूलौन मोटर मार्ग,गर्जिया (घुघतीधार)-बेतालघाट-खैरना-ओडाखान-भटेलिया-मुक्तेश्वर,रामनगर-भंण्डारपानी अमगड़ी ,मभौसा-पिनरौ मोटर मार्ग, मुडकुडिया-लूगड़-पटरानी मोटर मार्ग पटवाडांगर-कुलौन डेन्जर मोटर मार्ग सलियाकोट-अर्नपा,देवीपुरा सौड़ मोटर मार्ग खनस्यु-रिखाकोट मोटर मार्ग,ओखलकाण्डा-कनाला मोटर मार्ग,23 झड़गाँव-चकसानडुला मोटर मार्ग को जल्द से चालू करने के प्रयास संबंधित एजेंसियां कर रही हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक- 09.07.2026 की प्रातः 10:00 बजे, जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक-09.07.2026 को जनपद उत्तरकाशी लिए Yellow Alert हेतु जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं (30-40 kmph) चलने की संभावना है | इस स्थिति में अपने जनपद में निम्न सावधानियां सुनिश्चित करने का कष्ट करें:
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि—
- अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।
- सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कमजोर ढांचों से दूर रहें।
- वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुये आवागमन में नियंत्रण बरता जाये।
- पर्वतीय क्षेत्र में जो भी ट्रैकर ट्रेकिंग पर जा रहे हैं उन्हें बरसात के अवधि में ट्रेकिंग की अनुमति न दी जाय।
- इसके अतिरिक्त पुलिस अधिक वर्षा होने पर यात्रियों तथा उनके वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रूकवाएं तथा मौसम सामान्य होने पर ही आवागमन करवाए
- PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।
- समस्त राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे।
- समस्त थाना/चौकी/आपदा प्रबंधन QRT भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित अलर्ट में रहेंगे।
समस्त राजस्व उप निरीक्षक/ग्राम पंचायत अधिकारीअपने-अपने क्षेत्र से मौसम स्थिति सूचना तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष (DEOC) में देना सुनिश्चित करेंगे।




