अपराधउत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड : इन सड़कों को मिलेगी गति,सीएम धामी

मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की चम्पावत को बड़ी सौगात: मैरोली और बडपास में आन्तरिक मार्गों के लिए ₹ 1.87 करोड़ की प्रथम किस्त जारी

मैरोली और बडपास में आन्तरिक मार्गों हेतु ₹ 3.89 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त के तौर पर ₹ 1.87 करोड़ स्वीकृत

मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में चौमुखी विकास की गति को तेज करने तथा आम जनमानस को बेहतर अवस्थापना सुविधाएं उपलब्ध कराने की श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

मा.मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन द्वारा जनपद चम्पावत के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मैरोली एवं ग्राम पंचायत बडपास में आन्तरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा नव-निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान की है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना हेतु कुल ₹ 3.89 करोड़ की लागत के सापेक्ष प्रथम किस्त के तौर पर ₹ 1.87 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से दोनों ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को सुगम, सुरक्षित एवं आधुनिक आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण और दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास की मुख्यधारा को पहुँचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसके साथ ही उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था और विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष ग्राम पंचायत मैरोली एवं बडपास में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का कार्य बिना किसी विलंब के शुरू किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता और मानकों से किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button