उत्तराखंडराजनीति

भाजपा की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और मतदाता पुनरीक्षण पर जोर

भाजपा नैनीताल की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और मतदाता पुनरीक्षण पर जोर
नैनीताल, 14 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल की मासिक बैठक मंगलवार को जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में भाजपा कुमाऊँ संभाग कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
बैठक को लोकसभा सांसद अजय भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, विधायक सरिता आर्या तथा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने संबोधित किया। वक्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर विशेष चर्चा हुई। बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि सभी पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हों और अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाए जा सकें।
बैठक में प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक, सह-संयोजक तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
— विनोद चंद्र तिवारी
जिला सह मीडिया प्रभारी, भाजपा नैनीताल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button