अपराधउत्तराखंड

उत्तराखंड :बेटे ने करी मां की हत्या, सनसनी,पुलिस हत्यारे की कर रही है तलाश ।।

महिला की हत्या से सनसनी, बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस की कॉम्बिंग जारी
नई टिहरी |
नई टिहरी कोतवाली क्षेत्र के भटगांव, कोटी खास में 52 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में टिहरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतका के बड़े पुत्र पर हत्या का आरोप सामने आया है, जो घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही हैं।
पुलिस के अनुसार 28 जुलाई को सूचना मिली कि डुगा देवी (52), पत्नी स्वर्गीय गुलाब सिंह, निवासी भटगांव, को किसी अज्ञात भारी वस्तु से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नई टिहरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस क्षेत्राधिकारी नई टिहरी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए।
जांच के दौरान परिजनों से मिली जानकारी और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर मृतका के बड़े पुत्र अजय सजवान (लगभग 35 वर्ष) पर हत्या करने का संदेह जताया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। एसडीआरएफ और वन विभाग के सहयोग से संभावित स्थानों पर सघन तलाशी एवं कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।
मृतका के भतीजे कृष्ण सजवान की तहरीर पर कोतवाली नई टिहरी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है और वह पहले भी कई दिनों तक घर से गायब होकर जंगलों में भटकता रहता था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।
टिहरी पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button