उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड :उतरा युवक नदी में नहाने हो गया आंखों से ओझल, सर्च अभियान जारी ।।

लक्ष्मणझूला में गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में बजरंग सेतु के समीप गंगा नदी में स्नान के दौरान 22 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। सूचना मिलते ही थाना लक्ष्मणझूला की सूचना पर SDRF पोस्ट ढालवाला की टीम डीप डाइविंग उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया।
जानकारी के अनुसार, युवक अपने तीन दोस्तों के साथ लक्ष्मणझूला घूमने आया था। सभी गंगा में स्नान कर रहे थे, तभी एक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में बह गया। डूबे युवक की पहचान शिवांशु राज (22) पुत्र अनूप पांडे के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम चंपारण (बेतिया), बिहार का निवासी था और वर्तमान में नेहरू प्लेस, नई दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत था।
SDRF की टीम घटनास्थल से लेकर पशुलोक बैराज तक नदी में गहन तलाशी अभियान चला रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। मौके पर लक्ष्मणझूला पुलिस, जल पुलिस और SDRF संयुक्त रूप से राहत एवं खोज अभियान में जुटी हैं। SDRF ने बरसात के मौसम में लोगों से केवल सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करने और प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button