उत्तराखंड

उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से थोड़ा राहत मिलने की संभावना ।।

देहरादून : उत्तराखंड में आज से गर्मी से थोड़ा सा राहत मिलने की संभावना जताई गई है। देहरादून समेत 7 जिलों के कुछ हिस्सों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है

बीते कुछ दिनों से देहरादून समेत प्रदेश भर के मैदानी जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। पर्वतीय जिलों में दिन में गर्मी और सुबह शाम मौसम में राहत है। कहीं कहीं पहाड़ों में हल्की बारिश भी देखी जा रही है। इन सब के बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार 22 जून के लिए भी अपडेट जारी की है मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना तथा
राज्य के शेष पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा /गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना व हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है । इसके अलावा 23 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।व राज्य के शेष पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होन राज्य के हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना ही 24 जून को राज्य के पर्वर्तीय जनपदों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना होगी जबकि राज्य के हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथी 25 जून को राज्य के पर्वर्तीय जनपदों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने व राज्य के हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तथा 26 जून को राज्य के पर्वर्तीय जनपदों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना तथा हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है । मौसम विभाग ने 27 जून को भी मौसम की भविष्यवाणी करते हुए पर्वर्तीय जनपदों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना तथा हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button