Updatesउत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मैदानी जिलों में कुछ दिनों तक नहीं होगी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर सीएस तोमर के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिनों तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मैदानी जिलों में फिलहाल एक सप्ताह तक बारिश होने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। जिससे तापमान बढ़ने की संभावना है
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 जुलाई तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग के अनुसार 15 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के चम्पावत, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, चम्पावत, नैनीताल व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है। देखें मौसम की पुरी जानकारी

16.07.2026

  • उत्तराखंड राज्य के देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चम्पावत एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है ।

उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है ।

  • उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है ।

17.07.2026

  • उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है ।
  • उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है ।
  • उत्तराखंड राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है ।

18.07.2026

  • उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है ।
  • उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button