अपराधउत्तराखंड

उत्तराखंड में दो साधुओं के शव मिलने से सनसनी।।

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर परिसर के समीप दो साधुओं के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोनों शव जंगल क्षेत्र में मिट्टी के नीचे दबे मिले, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका के आधार पर जांच कर रही है।घटना की सूचना मिलते ही पथरी थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी देहात शेखर सुयाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं और फॉरेंसिक टीम भी विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।प्रारंभिक जांच में पुलिस को मंदिर से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस को मंदिर के मुख्य पुजारी सहित कुछ अन्य व्यक्तियों पर शक है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर निष्पक्ष जांच की जा रही है।पुलिस की कई टीमें संदिग्धों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। साथ ही घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र से मिले साक्ष्यों तथा अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

दो साधुओं के शव मिलने की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button