Updatesउत्तराखंड

देहरादून :भारी बरिश का ऑरेंज अलर्ट 21 जुलाई तक रहेगा जारी, इन जनपदों में स्कूलों में अवकाश ।।

उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र में 3 घंटे का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है मौसम विभाग के अनुसारजनपद– अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ, नैनीताल, पौडी, रूद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, उत्तरकाशी में कुछ जगहों पर यथा-मूसरी, चकराता, श्रीनगर, जखोली, थराली, जागेश्वर, कपकोट, भीमताल, हल्द्वानी तथा आस पास के क्षेत्रो में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ अलग-अलग जगहों पर बिजली कड़कने/तेज़ बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने चंपावत एवं देहरादून जनपदों में एक दिवसीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया है ।

ऑरेंज अलर्ट से प्रभावित जनपद नैनीताल,बागेश्वर ,चंपावत, देहरादून ,हरिद्वार ,पौड़ी गढ़वाल।
इसके अलावा मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक राज्य के अनेक जनपदों में और ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है
उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर, कई जिलों में अत्यधिक वर्षा और बिजली गिरने का अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अत्यंत तेज बारिश के दौर की भी चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ सहित कई जिलों में अलग-अलग दिनों में भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। इनमें देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, पौड़ी, चम्पावत और बागेश्वर ऐसे जिले हैं, जहां कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं जिसके चलते नंगी चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि कई क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा के दौर देखने को मिल सकते हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण पर्वतीय जिलों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और सड़कें बाधित होने की आशंका बनी हुई है, जबकि मैदानी इलाकों में जलभराव और नदियों-नालों के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है।
प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों से मौसम की ताजा जानकारी लेते रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा नदी-नालों के किनारे नहीं जाने की अपील की है। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी यात्रा शुरू करने से पहले मार्ग और मौसम की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य में मानसूनी गतिविधियां तेज बनी रहेंगी, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button