अपराध

हरिद्वार पुलिस ने किया बच्चा चोरी गिरोह का पर्दाफाश

दो मासूम बरामद दो महिलाओं समेत छह आरोपी गिरफ्तार, मानव तस्करी का खुलासा

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र से तीन वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण के मामले का हरिद्वार पुलिस ने मात्र 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय बच्चा चोरी एवं मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

एस पी सिटी हरिद्वार कार्यालय में मामले का खुलासा करते हैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने गिरोह के दो महिला सदस्यों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत बच्ची राधिका को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही दिल्ली रेलवे स्टेशन से चोरी किए गए करीब डेढ़ वर्षीय बच्चे कार्तिक को भी बरामद किया गया है।

बीते 6 जून को बैरागी कैंप निवासी विनोद सोलंकी ने अपनी तीन वर्षीय पुत्री के अपहरण की सूचना कनखल कोतवाली में दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष पुलिस टीमों का गठन कर स्वयं जांच की निगरानी की। पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले, डंप डाटा का विश्लेषण किया तथा मुखबिर तंत्र और सोशल मीडिया की सहायता से संदिग्धों तक पहुंच बनाई।

जांच के दौरान पुलिस ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर गिरोह के छह सदस्यों को दबोच लिया। पुलिस कार्रवाई से घबराए गिरोह के अन्य सदस्य अपहृत बच्ची को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए, जहां से उसे सकुशल बरामद किया गया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह निसंतान दंपतियों को बच्चों की खरीद-फरोख्त करता था। बच्चों की कीमत दो से पांच लाख रुपये तक तय की जाती थी। आरोपी बच्चों को अपना या अनाथ बताकर बेचते थे। पुलिस ने इस मामले में मानव तस्करी की धाराएं भी बढ़ाई हैं।

पकड़े गए आरोपित-
1- मोहम्मद आकिल पुत्र अनिश अहमद निवासी पायती कला मिया सातूकी मजार के पास थाना डिडोली जिला अमरोहा उ0प्र0 हाल निवासी MDA कालोनी MU यूनिवर्सिटी के पास, मुरादाबाद उ0प्र0
2- नसीमा पत्नी मौहम्मद आकिल निवासी उपरोक्त
3- जुल्फेकार पुत्र स्व0 जमील अहमद नि0 ग्राम दरियापुर थाना अमरोहा देहात जिला अमरोहा उ0प्र0
4- धर्मेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 होशराम निवासी सिकन्दरपुर थाना भोपा जिला मु0 नगर उ0प्र0 हाल निवासी केशव नगर शुगर मिल के सामने लक्सर हरिद्वार
5- प्रीती शर्मा पत्नी धर्मेन्द्र नि0 ग्राम भोजापुर तहसील माधनगढ थाना कुठौन्द जिला जालोन उ0प्र0 हाल नि0 सिकन्दरपुर थाना भोपा जिला मु0 नगर उ0प्र0
6- शिवा सिहं उर्फ गौरब पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद निवासी मौहल्ला पचरुकी गर्ग थाना शिवान सिटी जिला शिवान, बिहार हाल नि0 झुग्गी झोपडी जटवाडा पुल कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button